SBI Clerk Vacancy 2025 – नोटिफिकेशन जारी एसबीआई में क्लर्क के पदों पर

इस लेख में हम इस भर्ती के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं को विस्तार से जानेंगे, जैसे आवेदन शुल्क, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी।

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों से 750 रुपए आवेदन शुल्क लिया जाएगा। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निशुल्क रखा गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 7 दिसंबर 2024
  • आवेदन समाप्ति तिथि: 27 दिसंबर 2024
  • प्रीलिम्स परीक्षा तिथि: जनवरी 2025
  • मैंस परीक्षा तिथि: फरवरी 2025

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी क्लर्क भर्ती प्रक्रिया के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। एसबीआई जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) के पदों पर भर्ती कर रहा है, जो लद्दाख, लेह और करगिल सहित चंडीगढ़ सर्कल के अंतर्गत आते हैं। इस बार कुल 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 7 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 27 दिसंबर है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (ग्रेजुएट) होना आवश्यक है। इसके अलावा, जो उम्मीदवार अभी ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में अध्ययन कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे 31 दिसंबर 2024 तक अपनी डिग्री पूरी कर लें और इसका प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 अप्रैल 2024 के अनुसार 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती चयन प्रक्रिया

एसबीआई क्लर्क भर्ती में उम्मीदवारों का चयन चार प्रमुख चरणों में होगा:

  • प्रीलिम्स परीक्षा: यह परीक्षा जनवरी में आयोजित की जाएगी। इसमें तीन मुख्य खंड होंगे – अंग्रेजी (30 प्रश्न), संख्यात्मक योग्यता (35 प्रश्न), और रिजनिंग (35 प्रश्न)। कुल 100 प्रश्न होंगे, और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। इस परीक्षा के लिए 1 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही, एक चौथाई (0.25) अंक की नकारात्मक मार्किंग भी होगी।
  • मैंस परीक्षा: यह परीक्षा फरवरी में आयोजित की जाएगी और इसमें 4 खंड होंगे – सामान्य और वित्तीय जागरूकता (50 प्रश्न), सामान्य अंग्रेजी (40 प्रश्न), संख्यात्मक अभिरुचि (50 प्रश्न), और रिजनिंग और कंप्यूटर (60 प्रश्न)। इस परीक्षा के लिए 2 घंटे 40 मिनट का समय मिलेगा और हर सवाल 1 अंक का होगा। इसमें भी नकारात्मक अंकन (0.25 अंक) होगा।
  • भाषा प्रवीणता परीक्षा: यह परीक्षा केवल उन उम्मीदवारों के लिए होगी जिन्होंने मुख्य परीक्षा पास की हो। इसमें उम्मीदवार की स्थानीय भाषा पर प्रवीणता का परीक्षण किया जाएगा।
  • दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण: अंतिम चयन के बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज़ों की जांच और चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा।

यह भी पढ़े

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले SBI आधिकारिक वेबसाइट (https://www.sbi.co.in) पर जाना होगा।
  • उसके बाद ‘Careers’ सेक्शन में “SBI Clerk Recruitment 2024” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक जानकारी भरकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को सही तरीके से भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

SBI Clerk Vacancy Check 2025

ऑफिशियल नोटिफिकेशन: डाउनलोड करें

ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें

1 thought on “SBI Clerk Vacancy 2025 – नोटिफिकेशन जारी एसबीआई में क्लर्क के पदों पर”

Leave a Comment