ssc exam calendar notification of bigrecruitments in june 2025

ssc exam calendar notification of bigrecruitments in june 2025

इस महीने एसएससी की 8 बड़ी भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी होने जा रहे हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। इन भर्तियों में दसवीं पास से लेकर स्नातक लेवल तक के उम्मीदवारों के लिए अवसर मिलेगा। खास बात ये है कि इनमें से कुछ परीक्षाएं जुलाई से लेकर अक्टूबर तक होंगी, इसलिए तैयारी शुरू करने का यही सही समय है।

कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी (SSC)

हर साल लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के दरवाजे खोलता है। जून 2025 का महीना भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है

✅ एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 13 का नोटिफिकेशन 2 जून को जारी होगा, जिसमें 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट लेवल की अलग-अलग पोस्ट के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। इसकी परीक्षा 24 जुलाई से 4 अगस्त के बीच आयोजित होगी।

✅ इसके बाद 5 जून को दो बड़े नोटिफिकेशन जारी होंगे – एक स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D की भर्ती के लिए और दूसरा जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर यानी JHT एग्जाम के लिए। इनकी परीक्षाएं अगस्त के पहले और दूसरे हफ्ते में होंगी।

✅ एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 का नोटिफिकेशन 9 जून को जारी होगा, जो सबसे बड़ी स्नातक लेवल की परीक्षा मानी जाती है। इसमें लाखों उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं। इसकी परीक्षा 13 से 30 अगस्त के बीच होगी।

✅ दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ सब-इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन 16 जून को आएगा, और परीक्षा 1 से 6 सितंबर को होगी। इसमें केंद्रीय बलों और दिल्ली पुलिस में SI बनने का मौका मिलता है।

✅ एसएससी सीएचएसएल यानी 10+2 लेवल की परीक्षा का नोटिफिकेशन 23 जून को निकलेगा, और इसकी परीक्षा 8 से 18 सितंबर 2025 को होगी। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए ये सुनहरा मौका होता है।

✅ मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती का नोटिफिकेशन 26 जून को जारी होगा, जिसमें परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें आवेदन करने के लिए 10वीं पास होना जरूरी है।

✅ अंत में जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा का नोटिफिकेशन 30 जून को आएगा, जो इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े युवाओं के लिए है। इसकी परीक्षा 27 से 31 अक्टूबर के बीच होगी।

सभी भर्तियों की अंतिम तिथियां, पात्रता, आयु सीमा, फीस वगैरह की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन के साथ ही स्पष्ट होगी लेकिन अभी से आपको एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट को रेगुलर चेक करते रहना चाहिए ताकि कोई मौका छूट न जाए।

अगर आप इन किसी भी भर्तियों के लिए पात्र हैं तो अब से ही तैयारी में जुट जाइए क्योंकि जून में नोटिफिकेशन आने के बाद समय बहुत कम होगा।

Leave a Comment