PM Vidya Lakshmi Yojana 2024 – गारंटी 10 लाख रुपए तक लोन, आवेदन यहां से करें

सरकार से विद्यार्थी लोन प्राप्त कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने को लेकर प्रोत्साहित होंगे, साथ ही इस योजना के संचालन से साक्षरता दर में भी वृद्धि होगी। पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत वैसे विद्यार्थियों को सरकार द्वारा लाभ प्रदान किया जाएगा, जिनके परिवार का सालाना आय 8 लाख रुपए से कम है। ऐसे परिवार के विद्यार्थियों को अधिकतम 10 लाख रुपए तक लोन प्रदान किया जाएगा।

PM Vidya Lakshmi Yojana 2024

गरीब परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कैबिनेट में बैठक 6 नवंबर को हुई। इस बैठक में पीएम विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दी गई है, इस योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को सरकार द्वारा बिना गारंटी के लोन उपलब्ध कराया जाएगा।

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना को शुरू करने के पीछे केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना है। गरीब वर्ग के विद्यार्थी पढ़ाई में होनहार होने के बावजूद भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने में वंचित रह जाते हैं, क्योंकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब होती है।

ऐसे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से ही पीएम विद्या लक्ष्मी योजना का शुरूआत किया गया है जिसके अंतर्गत 8 लाख से कम आय वाले परिवार के विद्यार्थियों को अधिकतम 10 लाख रुपए का लोन इसमें सरकार द्वारा दिया जाएगा। इस योजना के संचालन से देश के गरीब वर्ग के विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त के लिए प्रोत्साहित होंगे।

PM Vidya Lakshmi Yojana 2024 क्या है?

पीएम विद्यालक्ष्मी योजना को लेकर हाल ही में कैबिनेट में बैठक हुई, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा 8 लाख से कम आय वाले परिवार के विद्यार्थियों को 10 लाख रुपए तक लोन प्रदान करने पर मंजूरी दे दी गई है। देश के गरीब एवं मध्यम वर्ग के विद्यार्थी जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं वह पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए का लोन प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आपको ऋण पर 3% ब्याज सब्सिडी भी प्राप्त होगी।

पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें किसी भी प्रकार के गारंटी या कोई चीज गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं पढ़ेगी। इस योजना के अंतर्गत भारत के 860 गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पाने वाले 22 लाख विद्यार्थियों को लोन प्राप्त होगा, साथ ही इस योजना के अंतर्गत छात्रों को 7.5 लाख रुपए का लोन मिल सकेगा, जिसमें भारत सरकार बैंकों को कवरेज बढ़ाने में मदद करने के लिए 75% क्रेडिट गारंटी भी देगी।

PM Vidya Lakshmi Yojana 2024 के लिए दस्तावेज

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना से लोन प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। PM Vidya Lakshmi Yojana Online Apply के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड
  • 12th मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • नामांकन रसीद
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आवेदक माता-पिता का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • इमेल आईडी

PM Vidya Lakshmi Yojana 2024 के लाभ

पीएम विद्यालक्ष्मी योजना से लोन प्राप्त करने के कई सारे फायदे हैं, जिसका विवरण नीचे कुछ इस प्रकार है –

  • केंद्र सरकार की इस योजना से आप लोन प्राप्त कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।
  • पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत आप बिना किसी गारंटी के लोन प्राप्त कर सकते हैं।
  • साथ ही इस योजना से लोन पाने के लिए कोई भी चीज गिरवी आपको रखने की आवश्यकता नहीं है।
  • यदि आपके परिवार का सालाना आय ₹8 लाख से कम है तो आप अधिकतम 10 लाख रुपए का लोन प्राप्त कर सकते हैं।
  • साथ ही इस लोन योजना में आपको 3% ब्याज सब्सिडी भी प्राप्त होगी।
  • इस योजना से लोन प्राप्त कर आप अच्छे शिक्षण संस्था में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।
  • पीएम विद्यालक्ष्मी योजना से लोन की प्राप्ति के लिए चयनित 860 संस्थानों में प्रवेश लेना जरूरी है।
  • पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के 7.5 लाख के लोन पर भारत सरकार 75% क्रेडिट गारंटी देगी।
  • इस योजना में आवेदन करते समय विद्यार्थियों को बैंक चुनने के विकल्प भी प्रदान किए जाते हैं ताकि विद्यार्थी अपने सुविधा के अनुसार कम ब्याज दर वाले बैंक का चुनाव कर सके।

PM Vidya Lakshmi Yojana 2024 के लिए पात्रता

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत लोन पाने के लिए आपको कुछ पात्रताओं को पूर्ण करने होंगे –

  • प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना से लोन प्राप्त करने के लिए आवेदक विद्यार्थी भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक का उम्र 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होने पर इस योजना से लोन मिलेगा।
  • इस योजना से सिर्फ उन विद्यार्थियों को लोन मिलेगा जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।
  • आवेदक के प्रवेश प्रमाण पत्र के आधार पर लोन की राशि प्रदान किया जाएगा।
  • यदि आवेदक विद्यार्थी कम से कम इंटरमीडिएट पास है तो वह लोन प्राप्त कर सकता है।
  • इस योजना में आप तभी लोन प्राप्त कर सकते हैं जब आपके परिवार का वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम है
  • प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना से 22 लाख ऐसे विद्यार्थियों को लाभ प्रदान किया जाएगा जिसके परिवार का आय 4.5 लाख रुपए से कम है।
  • साथ ही 8 लाख या उससे काम आए वाले परिवार के 1 लाख विद्यार्थियों का इसमें चयन किया जाएगा।

PM Vidya Lakshmi Yojana Online Apply

यदि आप “PM Vidya Lakshmi Yojana Online Apply 2024” करना चाहते हैं तो नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें –

  • आवेदन के लिए सबसे पहले आपको PM Vidya Lakshmi Yojana के आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • मुख्य पेज पर आपको Apply Now का लिंक मिलेगा जिसमें क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलकर आएगा, यहां आपको पूछे जाने वाले आवश्यक जानकारी (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासवर्ड) को भरना है।
  • इसके बाद कैप्चा कोड को फील कर I Agree के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा, जिसकी मदद से पोर्टल में लॉगिन करना है।
  • पोर्टल में लोगिन करने के साथ ही इस योजना का आवेदन फार्म खुलेगा, जिसको आपको भरना है।
  • फॉर्म को भरते दौरान आपको बैंक का चयन करना है, यहां आप बैंक का चयन अपने अनुसार कर सकते हैं।
  • फॉर्म को भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है।
  • दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करने के बाद अंत में आपको फॉर्म को सबमिट करना है

इस प्रकार से आप प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

PM Vidya Lakshmi Yojana Bank List 2024

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको बैंक का चयन करना होगा। पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के पोर्टल पर आपको विभिन्न बैंकों की लिस्ट मिलेगी, जिसकी मदद से आप लोन प्राप्त कर सकते हैं। यहां हम नीचे पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत आने वाले बैंकों की लिस्ट प्रदान की है।

PM Vidya Lakshmi Yojana 2024 Overview

आर्टिकल का नामPM Vidya Lakshmi Yojana 2024
योजना का नामप्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना
लाभार्थीउच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
शुरुआत किसने कियाभारत सरकार द्वारा
लोन की राशि10 लाख रुपए तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.vidyalakshmi.co.in/

सरकारी बैंक

  • इंडियन बैंक (Indian Bank)
  • आंध्र बैंक (Andhra Bank)
  • कैनरा बैंक (Canara Bank)
  • हैदराबाद बैंक (Hyderabad Bank)
  • केंद्रीय बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India)
  • पंजाब नेशनल बैंक ( Punjab National Bank)
  • बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra)
  • भारतीय बैंक (Indian Bank)
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India)

निजी बैंक

  • इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank)
  • एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
  • YES बैंक (YES Bank)
  • आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)
  • एक्सिस बैंक (Axis Bank)
  • कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)

अन्य बैंक

  • Union Bank of India
  • IDFC FIRST Bank
  • Federal Bank

PM Vidya Lakshmi Yojana Helpline Number

पीएम विद्यालक्ष्मी योजना में आवेदन करने में कोई भी समस्या आ रही है या फिर इस योजना से संबंधित कोई अन्य जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं, साथ ही अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े

PM Vidya Lakshmi Yojana 2025 Official Website

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत लोन प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करना है। आधिकारिक वेबसाइट की लिंक हमने नीचे दी हुई है।

1 thought on “PM Vidya Lakshmi Yojana 2024 – गारंटी 10 लाख रुपए तक लोन, आवेदन यहां से करें”

Leave a Comment